Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन:ईरान पर कथित हमलों के विरोध में सौंपा ज्ञापन, अमेरिका-इजराइल संबंध समाप्त करने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शिया मुस्लिम समुदाय ने सोमवार दोपहर ईरान पर कथित हमलों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। समुदाय ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सीओ प्रथम को सौंपा, जिसमें अमेरिका और इजराइल के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजराइल संबंध समाप्त करने की मांग की। शिया समुदाय का आरोप है कि ईरान के साथ शांति वार्ता की बातें करने के बावजूद, अमेरिका और इजराइल ने कथित तौर पर धोखे से हमला किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन हमलों में आम नागरिकों, बच्चों और शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया गया, जिसे पूरी मानवता के खिलाफ अपराध बताया गया है। प्रदर्शन के दौरान समुदाय के वरिष्ठ सदस्य महत्तूर आलम ने कहा कि ईरान भारत का पुराना मित्र देश रहा है। उन्होंने बताया कि शिया मुस्लिम समाज ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामनेई को अपना धार्मिक मार्गदर्शक मानता है। महत्तूर आलम ने आरोप लगाया कि शांति समझौतों की आड़ में की गई हिंसक कार्रवाइयों से निर्दोष लोगों की जान गई है, जिसे किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कथित हमलों में स्कूलों, अस्पतालों और रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अस्पतालों में मरीज इलाज करा रहे हों और स्कूलों में मासूम बच्चे पढ़ रहे हों, तब ऐसे ठिकानों पर हमला किस इंसानियत के तहत किया जा सकता है। शिया समुदाय ने इस मुद्दे को धर्म या राजनीति से ऊपर इंसानियत का बताया, जहाँ हर इंसान को शांति और सुरक्षा के साथ जीने का हक है। ज्ञापन में भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और अमेरिका तथा इजराइल पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दबाव बनाने की मांग की गई है, ताकि कथित हिंसा पर रोक लगाई जा सके। साथ ही भारत से विश्व शांति के पक्ष में स्पष्ट और मजबूत भूमिका निभाने की अपेक्षा भी जताई गई। शिया समुदाय ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी देश या कौम से नहीं, बल्कि अन्याय और हिंसा के खिलाफ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के युवा नेताओं में ऋषिकेश उपाध्याय के सर्वाधिक फालोअर्स:5 बार विधायक और दो 2 सांसद रहे लल्लू सिंह सबसे आगे
    Next Article
    रामपुर में विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख ठगे:फर्जी वीजा-टिकट से युवक लंदन से डिपोर्ट, चार पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment