Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 10 घर जले, मवेशियों की मौत:सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पीड़ितों को आर्थिक मदद का भरोसा, पीड़ित परिवार को मिलेगा आवास

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुंभी पूरे टाडिया गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में 10 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई, जबकि एक गाय, एक बछिया और एक बछड़े की मौत हो गई। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। अग्निकांड में शालिक राम की फिजीशियन नस्ल की गाय, एक बछिया और एक बछड़े की जान चली गई। उनकी एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई है। अर्जुन यादव, पवन, मनोज, आशीष, सुरेंद्र, लल्लू और कल्लू सहित कई परिवारों का अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार को सांसद अवधेश प्रसाद गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। सांसद ने पीड़ितों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई। सांसद ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को अग्नि पीड़ितों के लिए सरकारी आवास की मांग करते हुए एक पत्र भी लिखा। सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने हुए नुकसान की आकलन रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को सौंप दी है। तहसील प्रशासन द्वारा अग्नि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। सांसद अवधेश प्रसाद के साथ वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, पृथ्वीराज यादव, यदुनाथ यादव, रितेश यादव, शशांक शुक्ला, स्वामीनाथ यादव, गुलाब सिंह यादव, हरिशंकर यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ब्लैकमेलिंग से तंग युवती ने किया था सुसाइड:3 आरोपी गिरफ्तार, मां बोलीं- बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे…
    Next Article
    अमरोहा सीट पर कौन मजबूत, विधायक महबूब या कोई और:भाजपा से राम सिंह सैनी या ओमप्रकाश गोला? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment