Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ब्लैकमेलिंग से तंग युवती ने किया था सुसाइड:3 आरोपी गिरफ्तार, मां बोलीं- बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे…

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चौरा चौरा थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 2 अप्रैल को युवती ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। युवती की मां ने बताया था कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर बेटी को ब्लैकमेल करते थे। इसलिए बेटी ने जान दे दी। इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसाइड करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान चौरी चौरा थाना क्षेत्र डुमरी खुर्द के एजाज अहमद, मुंडेरा बाजार के भोपा बाजार गांव निवासी अंकित जायसवाल और उसकी पत्नी ज्योति उर्फ तनु के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। जिसकी एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। अब पूरा मामला जानिए… चौरीचौरा क्षेत्र की युवती की मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि मेरी 22 साल की बेटी एजा अहमद, अंकित जायसवाल और उसकी पत्नी ज्योति उर्फ तनु ब्लैकमेल करते थे। तीनों ने मिलकर मेरी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। उसी अश्लील वीडियो को दिखाकर बार-बार बेटी पर गलत काम करने का दबाव बनाया जाता था। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और अपमानित किया जाता था। आरोपी के मन मुताबिक काम नहीं करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। लोक लाज के डर से बेटी अपनी परेशानी किसी से शेयर भी नहीं कर पाती थी। तीनों आरोपियों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बेटी ने 2 अप्रैल को दुपट्‌टे का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बेटी के मोबाइल से आरोपियों की करतूत के बारे में पता चला। तब पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में एसीपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भाजपा होली गेट मंडल का प्रशिक्षण संपन्न:कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण मिला
    Next Article
    अयोध्या में 10 घर जले, मवेशियों की मौत:सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पीड़ितों को आर्थिक मदद का भरोसा, पीड़ित परिवार को मिलेगा आवास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment