Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 1073 लाइसेंसी असलहे थानों में जमा:मालिक नहीं ले रहे वापस, अब सत्यापन प्रक्रिया शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 1,073 लाइसेंसी असलहे लंबे समय से जमा पड़े हैं। उनके मालिक इन्हें वापस नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण ये हथियार कई वर्षों से जंग खा रहे हैं। शासन की सख्ती और जिम्मेदारियों से बचने के कारण लोग अब इन्हें बोझ समझने लगे हैं। अब इन लाइसेंस धारकों के असलहों का सत्यापन कर उन्हें वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये 1,073 लाइसेंसी असलहे जिले के 19 पुलिस थानों में लगभग पांच साल से जमा हैं। पुलिस-प्रशासन ने इन्हें विभिन्न चुनावों के दौरान सुरक्षा कारणों से जमा कराया था। कई लाइसेंस धारकों ने दो चुनाव बीत जाने के बाद भी अपने हथियार वापस नहीं लिए हैं। इन जमा असलहों में सिंगल और डबल बैरल बंदूक, राइफल, रिपीटर पिस्टल और रिवॉल्वर शामिल हैं। इन जमा असलहों में से सर्वाधिक 868 ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। इनायतनगर थाना क्षेत्र में 166, रुदौली में 108, मवई में 100, गोसाईगंज में 73, बीकापुर में 75, हैदरगंज में 70, खण्डासा में 70, रौनाही में 68, पटरंगा में 46, महाराजगंज में 42, तारुन में 25, कुमारगंज में 16 और बाबा बाजार में 10 असलहे जमा हैं। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लंबे समय से थानों में जमा लाइसेंसी असलहों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीमें संबंधित असलहाधारकों से संपर्क कर उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि असलहाधारी या उनके वारिस नहीं मिलते हैं, तो संबंधित लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा गैस संकट, दो दिन से नहीं जला चूल्हा:मजबूरी है कहा जाए, महिलाओं ने कहा , " पता नहीं खाना बनेगा या नहीं"
    Next Article
    शाहजहांपुर में मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन से मौत:पेट दर्द होने पर बेटा दवा दिलाने ले गया था, बोला- 5 मिनट बाद पापा बेहोश होकर गिर गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment