Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 115 केंद्रों में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू:परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे, डीवीआर और वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम एक्टिव

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डीवीआर और वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम की जांच कर ली गई है। इस वर्ष जनपद में कुल 75 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी। अयोध्या जिले में कुल 115 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 16 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। नकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व प्रत्येक ब्लॉक में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि सभी केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीलपैक प्रश्नपत्रों के बंडल परीक्षा केन्द्रों को रवाना किए गए। हर प्रकार की आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 49,610 छात्र शामिल:83 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर
    Next Article
    अमरोहा में परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद मिली एंट्री:68 केंद्रों पर 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment