Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलक्टरगंज थाने के पास 3 दुकानों से चोरी:75 मीटर की दूरी पर की सेंधमारी, CCTV फुटेज की तलाश में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    कलक्टरगंज में शातिर चोरों ने तीन किराना दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी। आरोपी ने एसीपी कलक्टरगंज कार्यालय से मात्र 50 मीटर और थाना कलक्टरगंज से मात्र 75 मीटर की दूरी पर दुकानों में सेंधमारी की, लेकिन पुलिस टीम को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने पुलिस के आलाधिकारियों से मामले की शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। किराना दुकान की पीछे की दीवार टूटी मिली नयागंज शक्करपट्टी में राजेश गुप्ता की किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को वह रोज की तरह दुकान बंद करके गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के गोलक में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद गायब थे। साथ ही दुकान के पीछे की दीवार टूटी थी। कुछ देर बाद जानकारी हुई की पड़ोसी गल्ला दुकानदार अंशुल गुप्ता और रोहित जैन की दुकान में भी सेंधमारी कर चोरी होने की जानकारी हुई। शातिर चोरों ने अंशुल गुप्ता की दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद और दो काजू के डिब्बे व रोहित जैन की दुकान से करीब 50 हजार रुपये नकद गायब हो गए। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, शेष नारायण त्रिवेदी, रोशन लाल अरोड़ा, विजय गुप्ता समेत अन्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसीपी कलक्टरगंज कार्यालय से मात्र 50 मीटर और कलक्टरगंज थाने से मात्र 75 मीटर की दूरी पर दुकान होने के बावजूद चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करती है। घटना की सूचना पर कलक्टरगंज थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। कलक्टरगंज थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक क्लिक में पढ़ें 19 फरवरी 2026, गुरुवार की अहम खबरें
    Next Article
    नवाबगंज में तेज रफ्तार कार ने ली वृद्धा की जान:आरोपी कार चालक हैलट से कार लेकर फरार, बेटी के साथ सड़क पार कर रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment