Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 2195 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी:पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, एसपी ग्रामीण ने कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में होली उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। अवध की परंपरा के अनुसार, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा पर 2 मार्च को कुल 2,195 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी है। रंगभरी एकादशी के साथ ही रामनगरी में होली का रंग गहराने लगा है। इन 2,195 स्थानों में कुमारगंज में 91, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में 113, नगर कोतवाली क्षेत्र में 207, कैंट थाना क्षेत्र में 78, खण्डासा में 92 और इनायत नगर क्षेत्र में 120 स्थान शामिल हैं। होलिका दहन के लिए 'रेड़ गाड़ी' (लकड़ी संग्रह) का कार्य 2 फरवरी को वसंत पंचमी पर्व पर ही शुरू हो गया था।प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूर्व निर्धारित स्थानों के अलावा किसी अन्य जगह पर होलिका दहन की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी पारंपरिक आयोजन स्थल में बदलाव किया जाता है, तो उसके लिए भी अनुमति लेना अनिवार्य होगा।सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, थाना और चौकी पुलिस गश्त के माध्यम से इन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखेगी। प्रशासन हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि होली और रमजान पर्व को देखते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी विभिन्न कस्बों, थानों और पुलिस चौकियों पर सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों के जरिए सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में ऑफिसर्स कॉलोनी के पास दो तेंदुए:जंगल से निकले दो तेंदुए, गांव की गलियों में रातभर की चहलकदमी
    Next Article
    अयोध्या में डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी:2 श्रद्धालुओं के पैर टूटे, 3 घायल, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment