Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ऑफिसर्स कॉलोनी के पास दो तेंदुए:जंगल से निकले दो तेंदुए, गांव की गलियों में रातभर की चहलकदमी

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के बख्शपुर गांव में शनिवार देर रात दो तेंदुए देखे गए। यह गांव शहर से सटा हुआ है और ऑफिसर्स कॉलोनी के ठीक पीछे स्थित है। दोनों तेंदुओं की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। फुटेज में तेंदूएं बेखौफ होकर गांव की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। यह घटना करीब 12 बजे रात की है, जब अधिकतर ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर वन विभाग को घटना की जानकारी दी। तेंदुओं की मौजूदगी की खबर फैलते ही गांव में भय का माहौल बन गया। लोग शाम ढलने के बाद घरों से निकलने से बच रहे हैं और बच्चों को भी बाहर जाने से रोक रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुओं के पदचिह्नों की जांच की। डीएफओ का बयान और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत डीएफओ भरत कुमार ने पुष्टि की कि टीम मौके पर जांच कर रही है और निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, "पीलीभीत जैसा जिला जंगलों से घिरा है, वहां लोगों को तेंदुओं के साथ रहना सीखना चाहिए। वन्यजीव अक्सर इन इलाकों में विचरण करते हैं।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले अंधेरे में बाहर न निकलने की सलाह दी है। पशुपालकों को भी अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन बिक्री के नाम पर ₹60 लाख की धोखाधड़ी:लखनऊ में 7 लोगों पर FIR, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अयोध्या में 2195 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी:पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, एसपी ग्रामीण ने कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment