Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 26 फरवरी को वृहद रोजगार मेला:3000 से अधिक पदों पर भर्ती, 50 कंपनियां में नौकरी का मौका

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार “मिशन रोजगार” के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में अयोध्या में 26 फरवरी को व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग आई.ई.टी. परिसर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय - अयोध्या में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 50 से अधिक नामचीन कंपनियां भाग लेंगी और 3000 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह आयोजन प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मेले में एक्सिस बैंक, पेटीएम, टाटा ग्रुप, एलएंडटी, रिलायंस एनर्जी, अमेज़न, सुजलॉन, और ब्रिटानिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। यह मेला 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए खुला है। निःशुल्क रखी गई है आवेदन प्रक्रिया रोजगार मेले में प्रवेश एवं आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का “मिशन रोजगार” प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेरोजगारी घटाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। इस आयोजन में सेवायोजन विभाग का विशेष सहयोग है। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे आसानी से आवेदन कर अपनी पसंदीदा कंपनियों में साक्षात्कार दे सकेंगे। कौशल आधारित अवसरों पर रहेगा जोर यह मेला केवल नौकरी प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप अवसरों से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा। इसमें बैंकिंग, आईटी, ऊर्जा, ई-कॉमर्स, और खाद्य उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग ले रही हैं। इससे अभ्यर्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार रोजगार चुनने का अवसर मिलेगा। सेवायोजन अधिकारी ने की युवाओं से अपील सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार ने बताया कि इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि पलायन की समस्या भी कम होगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा आयोजित ऐसे मेलों से अब तक लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल चुके हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे समय रहते rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें और 26 फरवरी को आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में शामिल होकर अपने करियर को नई दिशा दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने पीड़िता को परिजनों को सौंपा, शादी का झांसा देकर भगा ले गया था,
    Next Article
    मंडलायुक्त संगीता सिंह एटा पहुंचीं, कोर्ट रूम का निरीक्षण किया:मतदाता पुनरीक्षण डिस्ट्रिक्ट सेंटर का फीता काटकर किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment