Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडलायुक्त संगीता सिंह एटा पहुंचीं, कोर्ट रूम का निरीक्षण किया:मतदाता पुनरीक्षण डिस्ट्रिक्ट सेंटर का फीता काटकर किया शुभारंभ

    10 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ जोन की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने आज एटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तहसील समाधान दिवस में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण करने के साथ ही मतदाता विशेष पुनरीक्षण डिस्ट्रिक्ट कक्ष का भी शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने तहसील परिसर में स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों के रखरखाव, साफ-सफाई, कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष और जनसुनवाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित मतदाता विशेष पुनरीक्षण डिस्ट्रिक्ट कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल, अपर जिला मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश, अपर जिला मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद सहित जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि उन्होंने कोर्ट रूम का निरीक्षण किया है और फाइलों के रखरखाव व कंप्यूटर की साफ-सफाई को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने एटा के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एटा पहले से ही नंबर वन है और यहां के अधिकारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आईजीआरएस के मामलों में भी एटा को प्रदेश में नंबर वन बनाने का प्रयास करने की बात कही। मंडलायुक्त ने जलेसर पटना पक्षी विहार को रामसर साइट घोषित किए जाने पर जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे एटा के लिए सौभाग्य की बात बताया कि जलेसर को रामसर स्थल का दर्जा मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 26 फरवरी को वृहद रोजगार मेला:3000 से अधिक पदों पर भर्ती, 50 कंपनियां में नौकरी का मौका
    Next Article
    बोतलबंद पानी में ईकोलाई बैक्टीरिया मिला:संतकबीरनगर की तीन फैक्ट्रियों का पानी असुरक्षित, लैब रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment