Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 29 अप्रैल को राम मंदिर में ध्वजारोहण:CM योगी एक घंटा रहेंगे राम मंदिर में, 1000 चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण

    10 hours ago

    2

    0

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है। ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को राम मंदिर के परकोटे में निर्मित भगवान शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि उनका अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन समारोह सायं 5 बजे प्रस्तावित है। सीएम करीब एक घंटे राम मंदिर में रहेंगे। राम मंदिर के उत्तरी हिस्से में, उसी स्थान पर पंडाल बनाया जाएगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। शिव मंदिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में यज्ञशाला के सामने स्थित है, जिससे ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री की आवाजाही सुगम रहेगी। पहले यज्ञशाला के सामने आयोजन की योजना थी, लेकिन आम दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए इसे बदला गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति के आयोजन की तुलना में छोटा होगा। जहां उस दौरान 7-8 हजार अतिथि शामिल हुए थे, वहीं इस बार करीब 1000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें भाजपा व संघ परिवार के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनमें अधिकांश अयोध्या जनपद से ही हैं। अलग-अलग ब्लॉकों में बैठेंगे अतिथि समारोह के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सीटिंग प्लान को रंग-आधारित अलग-अलग ब्लॉकों में बांटा गया है। वीआईपी, वीवीआईपी, महिला-पुरुष, ग्रामीण और शहरी अतिथियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। कोडयुक्त प्रवेशिका और वाहन पास की व्यवस्था आमंत्रित अतिथियों को पहले व्हाट्सएप और पत्र के जरिए निमंत्रण भेजा गया, जिसके बाद उनकी सहमति मिलने पर कोड नंबर युक्त प्रवेशिकाएं जारी की जा रही हैं। इन पर नाम, आधार नंबर और आईडी कोड अंकित है, साथ ही प्रवेश द्वार भी तय किया गया है। अतिथियों को रंगमहल बैरियर, राम गुलेला-अमावां मंदिर या आद्य गुरु रामानंदाचार्य द्वार से प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं और वाहन पास भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा रहे हैं, जिन्हें प्रिंट कर वाहन पर लगाना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर:दो चालकों की जिंदा जलकर मौत, बचाने के प्रयास में हुई आमने-सामने की टक्कर
    Next Article
    जौनपुर में ट्रक-टेंपो टक्कर, होमगार्ड समेत 3 की मौत:तीन गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment