Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के स्काईवॉक में टेक्निकल फॉल्ट को किया जाएगा दूर:बीम हटाने से पहले की जाएगी फ्रेमिंग, इसी पर रहेगा स्टेशन का भार

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला स्काईवॉक जल्द शुरू किया जाएगा। इस स्काईवॉक में सेक्टर-51 की बीम को लेकर आई टेक्निकल समस्या को अब दूर किया जाएगा। ये बीम सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के एंट्री पर है। जिस पर पूरे प्लेटफार्म और मेट्रो स्टेशन का भार टिका है। बीम के स्थान पर करेंगे फ्रेमिंग इसको हटाने से पहले स्ट्रक्चर जांच की गई। अब इसकी फ्रेमिंग की जाएगी। इसका फ्रेम तैयार कर लिया गया है। संभवता एक महीने में इस फ्रेम को लगा दिया जाएगा। इसके बाद इस स्काईवॉक को आम लोगों के लिए खोला जा सकता है। हालांकि अब भी सेफ्टी मेजर इश्यू से बचने के लिए आईआईटी से रिपोर्ट लेंगे। बताया गया कि सेक्टर-52 की तरफ भी एक बीम है। जिसे हटाया नहीं जाएगा बल्कि इसे रैंप का रूप दिया जा सकता है। स्काईवॉक का निर्माण जून 2023 में शुरू हुआ था। इसे महज पांच महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक काम अधूरा है। इस दौरान प्राधिकरण करीब 40 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। मौजूद हालत में मुसाफिर दोनों स्टेशन पर सड़क के रास्ते से जाते है। बनाया गया पाथ वे भी बंद है। आईआईटी से लेंगे मदद प्राधिकरण ने इस मामले में आईआईटी से मदद लेने का निर्णय लिया है। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर-52 स्टेशन की तरफ जोड़ने में भी अभी कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि बीम को लेकर आईआईटी से सेफ्टी रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। सेफ्टी रिपोर्ट लेने से लेकर वर्तमान बीम को हटाने समेत अन्य काम करने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 3 मार्च को नहीं होंगे रामलला के दर्शन:चंद्रग्रहण के चलते दिन में बंद रहेंगे मंदिर, शाम को फिर से खुलेंगे
    Next Article
    बोर्ड परीक्षा, 65 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित:हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट में कृषि का पेपर संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment