Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बड़े भाई ने छोटे को पीट-पीटकर मार डाला:टॉयलेट को लेकर चल रहा था विवाद, चारपाई के पाटे से हमला किया

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पारिवारिक विवाद में दो भाई आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर गाली -गलौज हुई। गुस्से में बड़े भाई ने चारपाई के पाटे से छोटे भाई पर हमला कर दिया। उसे तब तक पीटता रहा जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। आवाज सुनकर छोटे भाई की पत्नी बचाव करने के लिए आई। जेठ ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला जब घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी तो आरोपी भाई भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को इलाज और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना थाना कैंट इलाके की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पुस्तैनी मकान में बने टॉयलेट को लेकर चल रहा था विवाद सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया- मौजीराम यादव (60) ककरही बाजार, चौकी हसनू कटरा के रहने वाले हैं। वह पत्नी मीना (58) और बेटा घनश्याम(24) के साथ पुस्तैनी मकान में रहते हैं। ये मकान उसके पिता के नाम पर है। पास में उनका दूसरा मकान है। वह मां के नाम पर है। उसमें राधेश्याम यादव (30) अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों भाइयों के बीच पिता के मकान में बनवाये गए टॉयलेट को लेकर विवाद चल रहा था। ड़े भाई ने चारपाई के पाटे से छोटे भाई पर हमला किया सोमवार सुबह राधेश्याम यादव पिता वाले मकान में टॉयलेटजा रहा था। बड़े भाई मौजीराम यादव ने इसका विरोध किया। आवाज सुनकर उसकी पत्नी और बेटे भी आ गए। उन्होंने राधेश्याम के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। राधेश्याम ने इसका विरोध किया। गुस्से में मौजीराम यादव अपने घर के अंदर से चारपाई का पाटा लेकर आया। उसकी पत्नी और बेटे ने राधेश्याम को पकड़ लिया। मौजीराम यादव ने उसे पाटे से मारना शुरू कर दिया। भाई की हत्या के बाद आरोपी भाग गया शोर गुल सुनकर राधेश्याम की पत्नी उसे बचाने आई। मौजीराम यादव और उसकी पत्नी -बेटे ने उसके साथ मारपीट और धक्का मुक्की की। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौजीराम यादव तब तक छोटे भाई को मारता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। भाई की मौत होने के बाद मौजीराम यादव भाग गया। पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना शोरगुल सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। उसके बाद लोगों से घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी मौजीराम यादव और उसकी पत्नी मीना देवी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU के कर्मचारियों को लखनऊ से बाहर जाने पर रोक:यूरोलॉजी विभाग पर एक्शन, दवा वितरण कर्मचारी हटाए; घोटाले का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर बंधक बना कर पीटा:2 लाख कमीशन देने के बहाने घर बुलाकर पीटा: जान से मारने की कोशिश का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment