Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में भीषण गर्मी, स्कूलों का समय बदला:परिषदीय विद्यालय अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। अब छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या लालचंद ने बताया कि नए आदेश के अनुसार, विद्यालय प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 01:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इसमें प्रार्थना सभा और योगाभ्यास का समय सुबह 07:30 बजे से 07:40 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि मध्यावकाश 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में वे शैक्षिक, प्रशासनिक और अन्य आवश्यक कार्यों का निर्वहन करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले विद्यालयों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक था। बढ़ती गर्मी और बच्चों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए इस समय सारणी को बदला गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। वहीं, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के लिए समय निर्धारण का निर्णय उनकी विद्यालय प्रबंधन समिति पर छोड़ा गया है, ताकि वे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार फैसला ले सकें। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अभिभावकों ने भी राहत महसूस की है, उनका मानना है कि सुबह की पढ़ाई से बच्चों को गर्मी से बचाव मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के विलसोनिया कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम:नारी सशक्तिकरण पर छात्रों ने रखे विचार
    Next Article
    गाजियाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गरमाई सियासत:गौरव भाटिया ने कहा- कांग्रेस-सपा दोहरी राजनीति कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment