Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बारिश का अलर्ट:दलहनी-तिलहनी फसलों को होगा नुकसान, किसान हुए परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मौसम में बदलाव के कारण किसान चिंतित हैं। बुधवार से ही बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे किसानों को अपनी तैयार फसलों के नुकसान का डर सता रहा है। विशेषकर सरसों की कटाई और गेहूं की फसल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश होती है, तो खेतों में कटी हुई सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा। तेज हवाएं चलने पर गेहूं की खड़ी फसल भी गिर सकती है, जिससे उपज प्रभावित होगी। किसान राजकुमार, देवी प्रसाद, राजू सिंह, रामराज तिवारी, अभय राज शुक्ला और राम प्रकाश मौर्य ने बताया कि दलहनी और तिलहनी फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। किसानों के अनुसार, बारिश के बाद मौसम साफ होने पर सरसों के दाने अपने आप खेतों में झड़ने लगते हैं। वहीं, चना और मटर जैसी फसलें जमीन में चिपक जाती हैं, जिससे उन्हें निकालने में परेशानी होती है और काफी नुकसान होने की आशंका रहती है। जिन किसानों की कटाई अभी बाकी है, वे विशेष रूप से चिंतित हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत रही। हवा की गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा उत्तरी-पूर्वी थी, जबकि वर्षा 0.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने और पूर्वी हवा के सामान्य गति से चलने का अनुमान है। हालांकि, किसानों की चिंताएं बनी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बदमाश गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
    Next Article
    Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने रिलीज के साथ पेड प्रीव्यू में ही रच दिया इतिहास, इन फिल्मों को पीछे छोड़ छप्पर फाड़ कमाई से बनाया रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment