Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बदमाश गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद लूट और फायरिंग की घटनाओं में शामिल एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्सयूवी कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने आझई जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास घेराबंदी की। जब एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार अभियुक्तों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी वरुण (पुत्र नरेश चंद, निवासी वलीपुर, थाना नौहझील) के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ मौजूद बाल अपचारी को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और लूटे गए 1100 रुपये बरामद हुए। वारदात में इस्तेमाल की गई एक्सयूवी कार भी जब्त की गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। कार के अंदर से एक और नंबर प्लेट भी मिली है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वरुण पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। इस घटना के संबंध में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई रूट की ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच:मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की भीड़ कम करने का लिया निर्णय
    Next Article
    अयोध्या में बारिश का अलर्ट:दलहनी-तिलहनी फसलों को होगा नुकसान, किसान हुए परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment