Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बस की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:यात्रियों से भरी डबल डेकर बस ने रौंदा, टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने साइकिल सवार पति-पत्नी और एक पैदल व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। टक्कर के बाद बस हाईवे किनारे पलट गई। हालांकि बस में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में साइकिल सवार पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक पति-पत्नी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा मंगलवार को पटरंगा थाना क्षेत्र में रौजागांव चीनी मिल के पास हुआ। हादसे के बाद बस चालक भाग गया पुलिस के अनुसार, घनौली गांव के रहने वाले राम सजीवन (62) और राजकुमारी (60) साइकिल से कहीं जा रहे थे। वहीं, मतौली का पुरवा गांव रहने वाले जितेंद्र कुमार पैदल जा रहे थे। बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राम सजीवन और उनकी पत्नी राजकुमारी की मौत हो गई। वहीं, जितेंद्र कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से पलटी बस को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया गया है। क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज चित्रकूट पहुंचे:यथार्थ गीता के प्रणेता का दो दिवसीय प्रवास शुरू, विदेशों में दे रहे गीता का संदेश
    Next Article
    शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये हुआ:सुलतानपुर में संगठन ने मनाया जश्न, स्थायीकरण की मांग जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment