Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बदलते मौसम से बढ़ीं बीमारियां:डायरिया के मरीजों से अस्पताल फुल, बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में लगातार बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे, बुजुर्ग और युवा तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पतालों में इन दिनों सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार और खासकर डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक प्रभावित छोटे बच्चे हो रहे हैं, जिन्हें डायरिया की समस्या के चलते अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष सिंह बच्चों का इलाज कर रहे हैं। साथ ही उनके अभिभावकों को साफ-सफाई, खानपान और पानी की स्वच्छता को लेकर जरूरी सावधानियां भी बताई जा रही हैं, ताकि बीमारी से बचाव किया जा सके। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव, कभी ठंड तो कभी गर्मी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है। इसके अलावा श्वास रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सांस से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों को बदलते मौसम के कारण अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के विभिन्न अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। अमेठी और सुल्तानपुर की सीमा से सटे सौ बेड अस्पताल कुमारगंज में भी मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां रोजाना ओपीडी 600 के पार पहुंच रही है, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी, वार्ड, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे रूम, पर्चा काउंटर और दवा वितरण कक्ष का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बताया कि कोल्ड रूम तैयार कर लिया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी से बढ़ा बीमारियों का खतरा:अमेठी जिला अस्पताल में पुख्ता इंतजाम, हीट वेव वार्ड भी तैयार
    Next Article
    श्रेयस अय्यर ने पंजाब की पहली हार के लिए किसे ठहराया कसूरवार? RR के मिडिल ऑर्डर की जमकर की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment