Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहला-फुसलाकर 12 साल की बच्ची को साथ ले गया युवक:चंगुल से छूटकर डरी सहमी घर पहुंची, आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में 12 साल छात्रा को सोमवार रात मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। अगली सुबह छात्रा युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची लेकिन वह काफी डरी सहमी थी। परिजनों को उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हासेमऊ, अमेठी स्थित एएमटी यूनिवर्सिटी के पास रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब 10:40 बजे उनकी 12 साल की बेटी जो 8वीं की छात्रा है बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद जानकारी मिली कि समद खान उर्फ सैम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला का आरोप है मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे बेटी किसी तरह घर वापस पहुंची। पूछताछ में बेटी ने बताया कि समद और उसका एक साथी उसे अपने साथ ले गए थे। वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। परिजनों का कहना है कि बच्ची काफी डरी हुई है और उसके साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई है। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है छात्रा का मेडिकल कराया गया है, बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में चक्रवाती तूफान का तांडव:पेड़ की डाल गिरने से बुजुर्ग की मौत, कई तहसीलों में बिजली-पानी ठप
    Next Article
    लखनऊ में 3 अलग-अलग जगहों पर लगी आग:एकेटीयू कैंपस का सर्वर रूम, डायपर-सेनेटरी का गोदाम जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment