Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में चूरन समझकर महिला ने खाया जहर:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के कसारी गांव में चूरन समझकर जहर खाने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उसे तत्काल कुमारगंज स्थित 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। फिलहाल महिला की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, कसारी गांव निवासी 31 साल की अर्चना ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उन्हें उल्टियां होने लगीं और बेचैनी बढ़ गई। तबीयत बिगड़ते देख परिजनों को जहरीला पदार्थ खाने की आशंका हुई और वे बिना देर किए अस्पताल पहुंच गए। घटना बाबा बाजार थाना क्षेत्र की है। परिजन बोले- चूरन समझकर खा लिया जहरीला पदार्थ पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि अर्चना ने गलती से जहरीले पदार्थ को चूरन समझकर खा लिया था। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि उन्होंने कौन-सा जहरीला पदार्थ खाया और वह घर में कैसे रखा था। इस बारे में परिजन भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। डॉक्टरों ने महिला का तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों का कहना है कि मरीज की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यक जांच कराई जा रही हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी। डॉक्टरों की सलाह- जहरीले पदार्थ सुरक्षित स्थान पर रखें चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि घरों में रखे जाने वाले कीटनाशक, रसायन और अन्य जहरीले पदार्थ हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखें। इन्हें खाद्य सामग्री, दवा या चूरन जैसी चीजों के साथ न रखें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में धान रोपाई करती महिला पर गिरी आकाशीय बिजली:बेलवनिया गांव में खेत में झुलसने से गई जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    बलिया में कूड़ा डंपिंग से ग्रामीण नाराज:कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, तत्काल रोक लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment