Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में कूड़ा डंपिंग से ग्रामीण नाराज:कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, तत्काल रोक लगाने की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    बलिया के जमुआ ग्राम सभा के निवासी मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कूड़ा डंपिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और एक मांग पत्र भी सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी नगर पालिका द्वारा जमुआ ग्राम सभा की घनी आबादी, छठ पूजा स्थल, ग्राम देव मंदिर धरीक्षन दास की कुटी और खड्ग बाबा मंदिर के समीप कूड़ा डंप किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। उस समय जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और संबंधित लेखपाल को जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद उक्त स्थान पर कूड़ा डंप करने की कार्रवाई रोक दी गई थी, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली थी। हालांकि, अब सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा उसी स्थान पर पुनः कूड़ा गिराने का आदेश दिया गया है, जिसके बाद वहां फिर से कूड़ा डंप किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर कूड़ा डंप किया जा रहा है, वह घनी आबादी, छठ पूजा स्थल, ग्राम देवता खड्ग बाबा और धरीक्षन दास की कुटी के समीप है। यहीं पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए एक ओपन जिम भी खोला गया है। लगातार कूड़ा डंप किए जाने से दुर्गंध, गंदगी, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा जमुआ की आबादी, छठ पूजा स्थल और बामदेव धरीक्षन दास की कुटी मंदिर के समीप पुनः कूड़ा डंप किए जाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन मांगा कि वर्तमान और भविष्य में ग्रामीण आबादी और बामदेव मंदिर के 1 किलोमीटर की परिधि के अंदर कूड़ा नहीं गिराया जाएगा। ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पुनः कूड़ा गिराने के आदेश के आधार और परिस्थितियों की जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक उक्त स्थान पर किसी भी प्रकार का कूड़ा डंप न करने का आदेश जारी किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर जन समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक और विधिसम्मत माध्यमों से अपनी आवाज उठाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में चूरन समझकर महिला ने खाया जहर:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
    Next Article
    IITHU और मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू:MP के 30 उच्च शिक्षण संस्थानों में ड्रोन और AI पर दिया जायेगा प्रयोगशाला का प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment