Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में डीएम ने किया 300 शैय्यायुक्त अस्पताल का निरीक्षण:अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली, लापरवाही न बरतने के निर्देश

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आधुनिक सुविधाओं से लैस बहु-मंजिला अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल बनने के बाद जिले के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। रामपथ रोड स्थित निर्माणाधीन 300 शैय्यायुक्त अस्पताल का सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह अस्पताल G+7 संरचना में तैयार किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या का तेजी से विकास हो रहा है और ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अस्पताल परिसर के पास ही डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के लिए रेजिडेंशियल व्यवस्था भी विकसित की जा रही है, ताकि उन्हें रहने में किसी तरह की परेशानी न हो। अस्पताल में आईसीयू, एमआरआई समेत कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो अभी तक जिले में सीमित स्तर पर ही मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अयोध्यावासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। सड़क और आसपास के विकास कार्यों को लेकर डीएम ने बताया कि जो भी छोटी-मोटी समस्याएं थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है। साथ ही अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्गों का सौंदर्यीकरण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकली दस्तावेज से नौकरी करने वाले शिक्षक पर FIR:आजमगढ़ में जांच में TET का प्रमाणपत्र फर्जी मिला, नियुक्ति निरस्त
    Next Article
    ITI छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:प्रयागराज में घेराबंदी करने पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment