Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला 26 को होगा:2 हजार से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 26 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित किया गया है। इस मेले में 2 हजार पदों पर युवकों की भर्ती की जानी है।इसके लिए देश के कोने-कोने से 50 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसेः-टाटा मोटर्स, एम0आर0 टायर्स, मैपलस्टफिंग, एल0एण्डटी0, प्रयान ग्लोबल आदि शामिल हो रही हैं। सहायक निदेशक, सेवायोजन देवव्रत कुमार ने बताया कि मेले में वैष्णनवी इन्टीगै्रटेड, आर0आर0 मैनपावर मैनेजमेन्ट, फसर््ट मैरेडियन, न्यू ट्रैक्टर हॉलेैन्ड, यामाहा इंडिया लि0,सारथी इडिटेक स्किल, अमाश स्किल, एस0के0एफ0 इंडिया लि0, डिजायर इजूटेक एण्ड मैनेजमेन्ट, महादेवी एसपायर इत्यादि कम्पनियों द्वारा चयन की कार्यवाही की जाएगी। देवव्रत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या एवं डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 फरवरी को व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग, आईईटी परिसर अयोध्या, में एक द्विवसीय वृहद रोजगार मेले का अयोजन किसा जा रहा हैं। रोजगार मेले में ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य है एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक,डिप्लोमा, आई0टी0आई0, बी0बी0ए0, एम0बी0ए0, बीटेक तक प्रतिभाग कर सकते है। ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आई0डी0-10376) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग, आईईटी परिसर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, में उपस्थित हों। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में टूरिस्ट बस चालक-क्लीनर से मारपीट:3 नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article
    टी-20 वर्ल्ड कप- श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:ऑस्ट्रेलिया में कप्तान मिचेल मार्श की वापसी, आज हारा तो क्वालिफाई करना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment