Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में टूरिस्ट बस चालक-क्लीनर से मारपीट:3 नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में ततारपुर बाइपास के पास एक टूरिस्ट बस को रोककर चालक और क्लीनर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव निवासी इस्तेखार अली ने पुलिस को बताया कि वह लताफत चौधरी की टूरिस्ट बस चलाता है। 14 फरवरी को वह सीतापुर से सवारियां लेकर पानीपत, हरियाणा जा रहा था। ततारपुर बाइपास के पास एक कार चालक ने उनकी बस को रुकवा लिया। इससे पहले कि इस्तेखार कुछ समझ पाते, मेरठ के ललियाना निवासी अनस, रासिद, गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के मयूर विहार निवासी सलीम और दो अज्ञात आरोपी बस में घुस आए। आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से चालक इस्तेखार और क्लीनर अली मुर्तजा पर हमला कर दिया। हमले में क्लीनर अली मुर्तजा के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह बस में ही बेहोश होकर गिर गए। चालक इस्तेखार को भी गंभीर चोटें लगीं। बस में मौजूद यात्रियों के बाहर निकलने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। यात्रियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर मेट्रो में क्यूआर टिकटिंग:घर बैठे बुक होगा मेट्रो टिकिट, सीधे स्कैन कर मेट्रो में कर सकेंगे सफर
    Next Article
    अयोध्या में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला 26 को होगा:2 हजार से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment