Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में गर्मी से ट्रांसफार्मर ओवरलोड, 80%क्षमता पार:ट्रिपिंग शुरू, रात में बिजली-पानी संकट की आशंका; तूफान से भी नुकसान

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में बढ़ती गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ने लगा है। जिले के करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने वाले लगभग 6,500 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड पहुंचने के कारण कई इलाकों में ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या शुरू हो गई है। हालात यह हैं कि यदि तापमान और बढ़ा तथा बिजली खपत में इजाफा जारी रहा, तो ट्रांसफार्मर फुंकने और बड़े पैमाने पर बिजली संकट की आशंका जताई जा रही है। पॉवर कॉर्पोरेशन के इंजीनियरों के अनुसार, घरों में एसी, कूलर, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली मांग तेजी से बढ़ी है। जिले में 50 केवीए से 630 केवीए क्षमता तक के ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अधिकतर 400 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर सबसे ज्यादा दबाव झेल रहे हैं। मानक के अनुसार, ट्रांसफार्मर पर 80 प्रतिशत लोड पहुंचने के बाद उसे बदलना जरूरी होता है, लेकिन कई ट्रांसफार्मर इससे काफी अधिक लोड पर चल रहे हैं। तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक, 630 केवीए ट्रांसफार्मर को 670 एंपियर तक सुरक्षित माना जाता है, जबकि वर्तमान में कई स्थानों पर इससे अधिक लोड दर्ज किया जा रहा है। इसी तरह 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर 425 एंपियर के बजाय 635 एंपियर और 250 केवीए ट्रांसफार्मर पर 266 एंपियर के स्थान पर 350 एंपियर तक लोड पहुंच चुका है। मुख्य अभियंता वितरण बृजेश कुमार ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक होने से बिजली खपत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। उधर, हाल ही में आए चक्रवाती तूफान ने भी बिजली व्यवस्था को प्रभावित किया है। मिल्कीपुर, रुदौली, मवई, कुमारगंज, सैदपुर और हैरिंग्टनगंज क्षेत्रों में करीब 300 बिजली पोल टूट गए तथा 50 से 60 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन लगातार आंधी-तूफान के कारण कई फीडर ब्रेकडाउन हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक पर जानलेवा हमला; VIDEO:CCTV में कैद हुई वारदात, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया
    Next Article
    इटावा में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:नि:संतानता से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर की सुसाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment