Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में करंट लगने से युवक की मौत का मामला:किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- लापरवाह अधिकारियों पर हो कार्यवाही

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन एक युवक की करंट लगने से हुई मौत के बाद किया गया। यूनियन के पदाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को शहर के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में विवेक चतुर्वेदी नामक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। यूनियन ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से खुले और जर्जर बिजली के तार पड़े हुए हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि इसी लापरवाही के कारण एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी पवन चतुर्वेदी ने भी विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग की अनदेखी और ढिलाई के कारण विवेक चतुर्वेदी की जान गई है। उन्होंने मांग की कि दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। यूनियन ने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा उठाने की मांग की। साथ ही, शहर में जगह-जगह फैले खुले बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने की अपील की, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की जीत का जश्न:सीतापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर मिठाई बांटा
    Next Article
    बिठूर में तेज रफ्तार कार पलटी, तीन घायल:घर के चबूतरे पर चढ़ी गाड़ी, नशे में होने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment