Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की जीत का जश्न:सीतापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर मिठाई बांटा

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव परिणाम सामने आते ही सोमवार शाम करीब 5 बजे भाजपा समर्थक जश्न में डूब गए और पूरे शहर में खुशी का माहौल बन गया। सुबह से ही कार्यकर्ता टीवी के सामने बैठकर नतीजों पर नजर बनाए हुए थे। दोपहर तक तस्वीर साफ होते ही कि असम में भाजपा सरकार वापसी कर रही है और पश्चिम बंगाल में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिल रही है, कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए लालबाग स्थित अटल चौक पहुंचे। वहां पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। बताया जाता है कि अचिन मेहरोत्रा को पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आरमबाग विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी, जहां उन्होंने करीब तीन माह तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत किया। उनके नेतृत्व में पार्टी को उस सीट पर 30 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल हुई। इस मौके पर अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर जनता ने विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रयासों से भाजपा को यह सफलता मिली है। कार्यक्रम में संजय मिश्रा, जितेंद्र मेहरोत्रा, अनूप विश्वकर्मा, दीपिल अरोड़ा, अंकुल तिवारी, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मां-बेटों से मारपीट, चार आरोपी जेल भेजे गए:खेत के विवाद में छह पर FIR, बाहरी लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया
    Next Article
    मथुरा में करंट लगने से युवक की मौत का मामला:किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- लापरवाह अधिकारियों पर हो कार्यवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment