Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में होली पर डिपो से चलेगी 64 अतिरिक्त बसें:यात्रियों को होगा फायदा, ड्राइवर और कंडक्टर को मिलेगी प्रतोत्साहन राशि

    4 hours ago

    1

    0

    होली पर्व पर यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के अयोध्या डिपो ने विशेष परिवहन खाका तैयार किया है। लंबी दूरी के मार्गों पर अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ नियमित रूटों पर भी बसों का आवंटन बढ़ाया गया है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में फेरों की संख्या बढ़ाने और स्पेयर बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। 64 अतिरिक्त बसें लंबी दूरी के लिए डिपो की कुल 155 बसों में से 64 बसें अतिरिक्त रूप से दिल्ली और कानपुर मार्ग पर संचालित की जाएंगी। शेष 91 बसें रुटीन व लोकल मार्गों पर चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए साधारण बसों के साथ वातानुकूलित बसों की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। 10 दिवसीय होली अभियान रोडवेज ने शनिवार से 9 मार्च तक 10 दिवसीय होली अभियान की घोषणा की है। निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। रूटवार बसों का संचालन अयोध्या–लखनऊ मार्ग पर 14, अयोध्या–गोरखपुर पर 15, अयोध्या–लखनऊ–कानपुर–गोरखपुर पर 19, अयोध्या–प्रयागराज–गोंडा–बस्ती पर 12 और अयोध्या–वाराणसी पर 7 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बसें निर्धारित संख्या में संचालित होंगी। भीड़ बढ़ने पर 6 स्पेयर बसें संबंधित मार्गों पर भेजी जाएंगी। बसों को शनिवार ऑनरोड कर दिया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में SDRF जवान ने नाविक को पीटा:वीडियो वायरल, नाव लगाने को लेकर हुआ था विवाद
    Next Article
    चैम्पियन प्लेयर्स में सफलता के बाद भी रहता है खालीपन:खुशी महीनेभर में गायब हो जाती है, खालीपन दूर करने अन्य शौक जरूरी; ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ज्यादा खुश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment