Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कार-ट्रैक्टर ट्रॉला भिड़ंत, एक की मौत:अमानीगंज-रुदौली मार्ग पर दूल्हे की कार गन्ना लदे ट्रॉला में रात में घुसी, तीन घायल

    19 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के अमानीगंज-रुदौली मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति संदीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 फरवरी की रात को हुई, जब ये लोग एक शादी समारोह से लौटते समय सिगरेट लेने बाजार जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, खण्डासा थाना क्षेत्र के खण्डवा गांव निवासी शिवमंगल की बेटी की शादी 20 फरवरी को थी। सोहावल निवासी काली प्रसाद के बेटे सुधीर कुमार की बारात अमानीगंज बाजार के महात्मा गांधी चौराहा स्थित एक मैरिज लाइन में रुकी थी। द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी, तभी दूल्हे के लिए सजी कार में सवार चार लोग सिगरेट लेने अमानीगंज बाजार गए थे। अमानीगंज बाजार में आगे जा रहे एक गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला में उनकी कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई और ट्रॉला में घुस गई, जिससे कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के पिता बाबा राम लखन, जो उसी रास्ते से गुजर रहे थे, उन्होंने दुर्घटना देखी। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना खण्डासा, सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायल और मृतक रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में एंप्लॉयमेंट जोन की नींव नहीं पड़ी:जमीन उपलब्ध न होने से योजना अटकी, सीएम ने की थी घोषणा
    Next Article
    फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर, 4 की मौत:शादी समारोह में जा रहे थे युवक, एक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment