Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कचरी में पड़ा था अधिक रंग; 1 क्विंटल नष्ट:खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए 4 नमूने

    2 hours ago

    1

    0

    होली को देखते हुए मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को कई दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान से लगभग 1 क्विंटल रंगीन कचरी नष्ट कराया गया। इसके साथ ही 1000 रुपये से अधिक मूल्य के केक को भी नष्ट कराया गया। ये दोनों खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते थे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। होली के दृष्टिगत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को कचरी बनाने वाली दुकान पर छापा मारा गया। यहां रंगीन कचरी बनाई जा रही थी। प्रथम दृष्टया अधिक रंग मिलने की आशंका पर लगभग एक क्विंटल कचरी नष्ट कर दिया गया। इसे खाने से नुकसान की आशंका है। अलग-अलग दुकानों से 4 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चारों नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेज दिया है। गुणवत्ता खराब होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। ​गौरव कचरी निजामपुर से सेवई,​ अनुपम सेवई सूरजकुंड से कचरी, एपी. फ्रेश, तारामंडल से बेसन और मिश्री के नमूने ग्रहित किए गए। ब्राउन बेकर, जटेपुर उत्तरी से केक का एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त, खाद्य ​डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रंगीन कचरी और केक को नष्ट कराया गया। चार प्रतिष्ठानों से पांच नमूने लिए गए हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अवैध खनन- 5 डंपर और पोकलैंड मशीन सीज:राजस्व-पुलिस टीम ने मारा छापा, SDM बोले- वाहन चालकों की तलाश कर रहे
    Next Article
    लखनऊ पुलिस ने लुटेरे को दौड़ाकर मारी गोली:साथी समेत दबोचा गया, 2 दिन पहले बुजुर्ग महिला से लूटी थी चेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment