Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में लू से बचाने की तैयारी:गो आश्रय स्थलों पर खास इंतजाम के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए सभी गो आश्रय स्थलों पर विशेष इंतजाम के निर्देश जारी किए हैं। अपर नगर आयुक्त के आदेश पर सभी खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। निर्देशों के मुताबिक, गोवंश को तेज गर्म हवाओं और लू से बचाने के लिए सभी शेड को चारों ओर से टाट या बोरों से ढका जाएगा। साथ ही इन्हें समय-समय पर पानी से भिगोया जाएगा, ताकि अंदर का तापमान नियंत्रित रह सके। गो आश्रय स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और पानी की चरहियों की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे जलजनित बीमारियों से बचाव हो सके। चारे में संतुलन और गुणवत्ता पर जोर पशुओं के चारे को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। हरे चारे और भूसे का 20:80 के अनुपात में संतुलित मिश्रण खिलाने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई के बाद ही चारे का उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गंध वाले चारे से परहेज करने को कहा गया है। संभावित विषाक्तता से निपटने के लिए सभी पशु चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण अभियान तेज, ‘सिक वार्ड’ बनाने के निर्देश संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा। बीमार पशुओं के लिए अलग ‘सिक वार्ड’ बनाने, प्राथमिक उपचार की दवाएं, नमक और गुड़ की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नर और मादा गोवंशों को अलग-अलग रखने तथा मृत पशुओं के सुरक्षित और सम्मानजनक निस्तारण के भी निर्देश जारी किए गए हैं। चौकीदार तैनात होंगे, फायर सुरक्षा के भी इंतजाम गो आश्रय स्थलों पर रात्रिकालीन चौकीदार की तैनाती अनिवार्य की गई है। साथ ही अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, फायर स्टेशन के संपर्क नंबर को बोर्ड पर प्रदर्शित करने और बिजली आपूर्ति की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रदेव महार ने बताया कि सभी पशु चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से लागू की जाएं। समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में कथित भाजपा कार्यकर्ता ने श्रद्धालु से की मारपीट:लोगों ने समझाकर शांत कराया, झगड़े की वजह का नहीं चल पाया पता
    Next Article
    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को आज सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू, जानें डिटेल्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment