Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिला से ठगी:युवक झाड़-फूंक के बहाने सोने के जेवर लेकर फरार

    6 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज बाजार में ठगी का एक मामला सामने आया है। झाड़-फूंक के बहाने एक महिला से लाखों रूपए कीमत के सोने के जेवर लेकर ठग फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कुमारगंज निवासी एक महिला शाम को दवा खरीदने बाजार स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोका और बातचीत शुरू की। आरोपी ने महिला का विश्वास जीतते हुए कहा कि वह उसे पहचानता है और उसकी बीमारी के बारे में जानता है। उसने अपनी 'मौसी' का उदाहरण दिया, जिनकी बीमारी एक बाबा के झाड़-फूंक से ठीक हुई थी। इसके बाद उसने महिला को भी उसी बाबा से मिलवाने का झांसा दिया। महिला आरोपी के झांसे में आ गई और उसके साथ चल पड़ी। थोड़ी दूर पर आरोपी ने उसे एक तथाकथित 'बाबा' से मिलवाया। बाबा ने मंत्रोच्चार और भगवान का नाम लेकर ऐसा माहौल बनाया कि महिला उसकी बातों में आ गई। 'बाबा' ने इलाज के नाम पर महिला से कहा कि उसे अपने शरीर के सभी सोने के जेवर उतारकर एक कागज में रखना होगा। महिला ने विश्वास में आकर अपना मंगलसूत्र और अंगूठी उतारकर बाबा को सौंप दिए। इसके बाद बाबा ने झाड़-फूंक का नाटक किया और एक पुड़िया महिला को देते हुए कहा कि इसे रात 8 बजे गंगाजल से शुद्ध करके खोलना। महिला घर पहुंचकर निर्धारित समय का इंतजार करती रही। रात 8 बजे जब उसने पुड़िया खोली, तो उसमें कंकड़-पत्थर देखकर उसे ठगी का एहसास हुआ।पीड़िता ने कुमारगंज थाने में 10 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी कमल रही है अभी तक कोई आम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है और ना ही अभी तक पुलिस केस ही दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बास्केटबॉल चैंपियनशिप: प्रयागराज, बुलंदशहर ने दर्ज की जीत:न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित ने कहा- खेल से बनते हैं जिम्मेदार नागरिक
    Next Article
    मेरठ में मजदूरी मांगने पर चाकू से हमला:युवक के गर्दन पर किए वार, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment