Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में मजदूर दिवस पर 167 जोड़ों का सामूहिक विवाह:164 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए, 3 मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया

    7 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में 167 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिनमें 164 हिंदू रीति-रिवाज से और 3 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ के तहत खपराडीह कोठी परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर वर्चुअल रूप से शामिल हुए। योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को 85 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, जबकि विवाह आयोजन पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपए खर्च किए गए। प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्ध कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के सर्वांगीण कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे प्रयास न केवल आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों को सहारा देते हैं, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ सामाजिक मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में व्याप्त कुरीतियों, दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हैं तथा सादगीपूर्ण और संस्कारयुक्त वैवाहिक परंपरा को प्रोत्साहित करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि यह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत सराहनीय है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। उपश्रमायुक्त अमित मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों से बोर्ड में पंजीयन कराने की अपील किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक परिवार उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की:जननी सुरक्षा, टीकाकरण और एम्बुलेंस सेवाओं पर दिए निर्देश
    Next Article
    बदायूं में हेडइंजरी से हुई थी युवक की मौत:परिजनों ने पीटकर हत्या का लगाया था आरोप, हादसे में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment