Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नालों की सफाई का टारगेट:31 मई तक 154 बड़े-245 छोटे नालों की होगी सफाई, नई बीट व्यवस्था लागू

    3 hours ago

    2

    0

    बरसात में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि 31 मई तक शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई हर हाल में पूरी कर ली जाए। वे नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ स्वास्थ्य और निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। महापौर ने पार्षदों और स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लेकर संभावित जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करने को कहा। जहां जरूरत हो, वहां राबिस भरने और छोटी ड्रेनेज बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर पंप लगाने के लिए पहले से तैयारी करने को कहा गया। नई बीट व्यवस्था आज से लागू नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों की बीट तय कर रोस्टर जारी करने और उसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। नाला सफाई के बाद 24 घंटे के भीतर सिल्ट हटाने को भी कहा गया, ताकि दोबारा गंदगी न फैले। हैदरगंज हादसे के बाद नगर निगम ने सेफ्टी टैंक की सफाई करने वाली निजी संस्थाओं को एक सप्ताह में पंजीकरण कराने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में पंजीकरण न कराने पर अवैध रूप से संचालित संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी। हर वार्ड में 5 चरही स्थापित होंगी पशु-पक्षियों के लिए पेयजल सुविधा बढ़ाने के तहत हर वार्ड में पांच-पांच चरही स्थापित की जाएंगी। जलकल विभाग को इन स्थानों पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना ट्रीटमेंट गंदा पानी नालों या सरयू में छोड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। यश पेपर मिल को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और स्वच्छता सर्वेक्षण को गंभीरता से लेते हुए कमियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में आंधी-बारिश से पेड़-विद्युत पोल गिरे:कई इलाकों में आपूर्ति बाधित, तापमान में 10 डिग्री की गिरावट; यातायात प्रभावित
    Next Article
    ललितपुर डीएम ने पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया:नई बस्ती, जगपुरा में 10 मई तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment