Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर डीएम ने पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया:नई बस्ती, जगपुरा में 10 मई तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम

    4 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने पेयजल योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए शहर की गलियों का दौरा किया। उन्होंने अमृत योजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइन और खोदी गई सड़कों का जायजा लिया। सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को 10 मई तक कार्य पूरा करने और पेयजल आपूर्ति शुरू करने का अल्टीमेटम दिया। गुरुवार शाम 5 बजे जिलाधिकारी ने शहर की संकरी गलियों में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जल निगम नगरीय और अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में 10 मई तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर पेयजल आपूर्ति चालू की जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी कराई जाए। जिलाधिकारी ने नई बस्ती क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने बताया कि पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन सड़क का अस्थायी समतलीकरण किया गया है। कच्चा समतलीकरण होने के कारण प्रतिदिन वाहनों और आम जनता को परेशानी होती है, सड़क पर पानी भर जाता है और वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द यहां का कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए। साथ ही, नई बस्ती से गोविंद सागर बांध तक सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन को सुचारु किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी नेहरूनगर स्थित जगपुरा मोहल्ले पहुंचे। उन्होंने यहां की गलियों में भ्रमण कर अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। कई गलियों में पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिससे सड़कें खुदी हुई थीं। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान आवागमन में काफी समस्या और जाम की स्थिति सामने आई। जिलाधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निगम के अधिकारी स्वयं वार्डों में भ्रमण कर कार्यों का जायजा लेते रहें और शेष कार्यों को त्वरित गति से पूरा कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्यदायी संस्था इसमें विलंब कर रही है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए, इसलिए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करते हुए सप्लाई चालू करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में नालों की सफाई का टारगेट:31 मई तक 154 बड़े-245 छोटे नालों की होगी सफाई, नई बीट व्यवस्था लागू
    Next Article
    शादी समारोह में जनवासे में घुसी दूल्हे की बेकाबू थार:संतकबीरनगर में चारपाइयों पर सो रहे 6 बारातियों को रौंदा, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment