Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पंपिंग हाउस का विधायक ने किया निरीक्षण:बोले- समय पर पूरा करें काम, 3 हजार किसानों को मिलेगा फायदा

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र के नैपुरा गांव में सोमवार शाम 5 बजे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना की जानकारी ली। विधायक ने तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि 16.91 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पंपिंग हाउस के शुरू होने पर करीब 855 हेक्टेयर (लगभग 10 हजार बीघा) कृषि भूमि को जलभराव से राहत मिलेगी। इससे करीब 3 हजार किसानों को फायदा होगा। बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए पंपिंग स्टेशन से जुड़े सभी निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। सरयू किनारे बन रहा पंपिंग हाउस विधायक ने बताया कि सरयू नदी के किनारे नैपुरा गांव में 16.91 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक पंपिंग हाउस बनाया जा रहा है। उनके अनुसार यह प्रदेश का दूसरा उच्च गुणवत्ता वाला पंपिंग हाउस होगा। 855 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा लाभ उन्होंने बताया कि परियोजना शुरू होने के बाद करीब 855 हेक्टेयर कृषि भूमि में जलभराव की समस्या कम होगी। इससे लगभग 3 हजार किसानों की खेती को राहत मिलेगी और हर साल होने वाले फसल नुकसान में कमी आएगी। खेतों से तेजी से निकलेगा पानी विधायक ने कहा कि पंपिंग स्टेशन चालू होने के बाद बरसात के दौरान खेतों में जमा अतिरिक्त पानी की निकासी तेजी से हो सकेगी। इससे धान समेत अन्य फसलों को नुकसान कम होगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में समाधान दिवस में पहुंचीं 197 शिकायतें:15 मामलों का मौके पर निस्तारण, बाकी संबंधित विभागों को भेजे गए
    Next Article
    देवरिया में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:चार नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस, डीएम बोले- शिकायतों का समाधान पहले हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment