Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:चार नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस, डीएम बोले- शिकायतों का समाधान पहले हो

    12 hours ago

    1

    0

    देवरिया में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण में त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट मिलने पर चार नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान नगर पंचायत भाटपाररानी के अधिशासी अधिकारी की रिपोर्ट निर्माणाधीन सड़क और नाला निर्माण में ठेकेदार की अनियमितता से जुड़े मामले में त्रुटिपूर्ण पाई गई। वहीं, नगर पंचायत बरियारपुर की ओर से वार्ड संख्या-4 की सड़क मरम्मत संबंधी शिकायत पर प्रस्तुत रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं मिली। इसी तरह नगर पंचायत मदनपुर के अधिशासी अधिकारी की रिपोर्ट गुलाम हुसैन से जुड़े प्रकरण में निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। नगर पंचायत बैतालपुर की रिपोर्ट भी वार्ड संख्या-10 में सड़क और नाला निर्माण संबंधी शिकायत में मानकों के विपरीत मिली। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की औपचारिकता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पंपिंग हाउस का विधायक ने किया निरीक्षण:बोले- समय पर पूरा करें काम, 3 हजार किसानों को मिलेगा फायदा
    Next Article
    ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:आजमगढ़ में टेलीग्राम ग्रुप बनाकर 49 लाख ऐंठे, एक आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment