Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में समाधान दिवस में पहुंचीं 197 शिकायतें:15 मामलों का मौके पर निस्तारण, बाकी संबंधित विभागों को भेजे गए

    15 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देश पर सदर, लोनी और मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 197 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोदीनगर तहसील में आईं 80 शिकायतें मोदीनगर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 80 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार, राजस्व, पुलिस, नगर पालिका समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। लोनी तहसील में 70 फरियादी पहुंचे लोनी तहसील में एडीएम (एलए) अवनीश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां 70 शिकायतें मिलीं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी मामलों को जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। सदर तहसील में 8 शिकायतों का मौके पर समाधान सदर तहसील में एसडीएम अरुण दीक्षित की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन:रायबरेली में भाजपा ने दोहराया राष्ट्र एकता का संकल्प, कहा- उनका बलिदान प्रेरणा देने वाला
    Next Article
    अयोध्या में पंपिंग हाउस का विधायक ने किया निरीक्षण:बोले- समय पर पूरा करें काम, 3 हजार किसानों को मिलेगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment