Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा पूरी हुई:11 केंद्रों पर हुई, 2098 अनुपस्थित रहें; 6158 हुए शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल 24728 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को पहले दिन दोनों पालियों में लगभग 8256 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 6158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2098 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। जिला प्रशासन और पुलिस ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल नजर रखी जा सके। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ-साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा के लिए बनाए गए 11 केंद्र इस प्रकार हैं: अशोक इंटर कॉलेज, बबुरी; वाल्मीकि इंटर कॉलेज, बलुआ; भारतीय विद्या मंदिर इंटर, भट्ठी; गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सदलपुरा; इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर, पीडीडीयू नगर; जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, चंदौली; महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली; नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर (अ); नगर पालिका इंटर कॉलेज (ब) पीडीडीयू नगर; नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा; और सकलडीहा इंटर कॉलेज, सकलडीहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पत्रकार पर दर्ज मुकदमे में नया मोड़:नर्स का ऑडियो आया सामने, बोलीं- फर्जी केस दर्ज कराने का बनाया गया दबाव
    Next Article
    घाटमपुर में 40 लाख से सड़क-नाली निर्माण का लोकार्पण:विधायक सरोज कुरील बोलीं- गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment