Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य शुभारंभ:देशभर के फाइटर्स पहुंचे, कुल 235 मुकाबले होंगे

    4 hours ago

    2

    0

    रामनगरी अयोध्या में पहली बार आयोजित हो रहे “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक महेश योगी और वरिष्ठ समाजसेवी व बिग बॉस के फाउंडर सुशील चतुर्वेदी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दैनिक जागरण की ब्रांडिग टीम भी मौजूद रही। आयोजन में देशभर से सैकड़ों प्रोफेशनल फाइटर्स पहुंचे हैं, जहां कुल 235 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, मुख्य फाइट्स शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू होंगी, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। “पैंथर फाइट नाइट” के फाउंडर आदित्य चौरसिया और आरुष मिश्रा द्वारा इस बड़े आयोजन को पहली बार अयोध्या में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। गुरुवार को हनुमानगढ़ी से जुड़े संत महेश योगी ने कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुए इस भव्य शुभारंभ ने अयोध्या में खेल और मनोरंजन के नए आयाम की शुरुआत कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में युवक को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा:मंगलपुर चौराहा पर बाइक टकराने पर भिड़े, लोग VIDEO बनाते रहे
    Next Article
    बस्ती में SIR की फाइनल लिस्ट, 17.31 लाख मतदाता:जेंडर रेशियो 823, डीएम ने कलेक्ट्रेट में दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment