Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में युवक को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा:मंगलपुर चौराहा पर बाइक टकराने पर भिड़े, लोग VIDEO बनाते रहे

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित मंगलपुर चौराहा पर शुक्रवार दोपहर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारी गंगापुरवा गांव निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपनी बाइक से जा रहे थे। मंगलपुर चौराहे पर पहुंचने पर मंगलपुर निवासी दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर युवक मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। लात-घूसों और बेल्ट से पिटाई की बाइक सवार गुलाब सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक से मंगलपुर चौराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। गुलाब ने बताया कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की।जिससे उन्हें चोटें आईं और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि वह डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में चोरों ने घर में सेंध लगाकर की चोरी:नकदी और जेवरात लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अयोध्या में “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य शुभारंभ:देशभर के फाइटर्स पहुंचे, कुल 235 मुकाबले होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment