Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में RSS का घोष वादन-पथ संचलन:राम पथ से रामलला दरबार तक कदमताल, हनुमानगढ़ी में जयघोष किया गया

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में दिल्ली प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्यों ने घोष वादन और पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राम की पैड़ी स्थित लता चौक से हुई, जहां से स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन राम पथ से होते हुए हनुमानगढ़ी मार्ग से गुजरकर श्री राम मंदिर गेट तक पहुंचा। पूरे मार्ग में घोष वादन की धुनों से वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासनबद्ध तरीके से शामिल हुए। श्रीराम मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने भगवान रामलला के समक्ष घोष वादन समर्पित किया। संघ पदाधिकारी गोपाल राव ने कहा कि पथ संचलन से कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रांत के स्वयंसेवकों का यह आयोजन समाज में संस्कार, एकता और संगठन भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। दिल्ली प्रांत से आए दल में 100 वादक शामिल हैं। undefined विशेष रूप से प्रशिक्षित घोष दल के 100 वादक अयोध्या में महीनों के श्रम से विशेष रूप से प्रशिक्षित घोष दल के 100 वादक अयोध्या में मनोहारी घोषवादन व पथ संचलन करेंगे। वेणु (बांसुरी), श्रृंग (स्वरद, तुर्य , नागांग, गौमुख) और शंख (बिगुल) पर अलग-अलग रागों और भिन्न-भिन्न अवसरों के अनुरूप रचनाओं का वादन होगा। कुछ रचनाएं स्थिर अवस्था में तथा शेष पथ संचलन (रूट मार्च ) के साथ बजाई जाएंगी। अद्भुत दृश्य प्रस्तुत होगा एक वेश, समान लय-स्वर के साथ जब सौ से अधिक स्वयंसेवक कदम से कदम‌ मिलाते हुए अयोध्या के राम पथ पर निकलेंगे तो निश्चित ही अद्भुत और दृश्य प्रस्तुत होगा। दिल्ली प्रांत के इस दल में वादकों की संख्या 100 है। पच्चीस स्वयंसेवकों के परिवार भी इस कार्यक्रम में रहेंगे। व्यवस्था से जुड़े कुछ कार्यकर्ता भी साथ रहेंगे। संघ परम्परा के अनुसार प्रत्येक स्वयंसेवक अपना व्यय स्वयं वहन कर रहा है। बीते दिनों आयोजन से जुड़े कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता अयोध्या आकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय से मिलकर आवश्यक अनुमति, सहमति ले चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पशुप्रेमियों की रैली में शामिल हुए प्रतीक यादव:बोले- कुत्तों को शेल्टर होम में डालने के आदेश पर विचार करे सुप्रीम कोर्ट
    Next Article
    शाहजहांपुर में डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण:कहा- पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में न छूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment