Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग का VIDEO:शादी समारोह में 25 सैकेंड में किए 5 अंधाधुंध फायर, दो लोगों के बीच हुआ कंपटीशन

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दो व्यक्ति हथियारों से खुलेआम हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हुए लग रहे हैं। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के बखौरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह शादी समारोह दो से तीन दिन पहले बखौरा गांव में हुआ था। वायरल वीडियो 25 सेकंड का है, जिसमें पांच बार फायरिंग की गई है। वीडियो में दिख रहा है कि आसपास बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद हैं, और पास में एक सजी हुई कार भी खड़ी है। फायरिंग करने वालों ने आसपास खड़े लोगों की जान की परवाह किए बिना अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि जिस परिवार में शादी थी, वे मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के बखौरा गांव में रह रहे हैं। यह फायरिंग उनके परिवार के सदस्य की शादी में हुई थी। शुरुआत में यह वीडियो बदायूं जिले का बताया गया था, जिसके बाद बदायूं पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग किया गया। बदायूं पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए एक पोस्ट जारी की। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर में रहता है और उसने अपने बेटे की शादी में शाहजहांपुर में ही फायरिंग की है। बदायूं पुलिस ने पुष्टि की कि घटनास्थल शाहजहांपुर से संबंधित है और इस संबंध में शाहजहांपुर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। शाहजहांपुर पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी। खुदागंज थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने वायरल वीडियो की जानकारी की जा रही है। कार्रवाई चल रही है। बता दें कि तीन दिन पहले सिंधौली थाना क्षेत्र से एक बारात लखीमपुर के मोहम्मदी गई थी। वहां भी हर्ष फायरिंग हुई थी। जिसमे एक गोली दूल्हे के भाई के गले से कुछ नीचे हिस्से में लगी थी। परिजन उसको घायल हालत में शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कालेज लेकर आए थे। जहां उसको हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबन निरस्त नहीं होने पर चीफ इंजीनियर को घेरा:प्रयागराज में बिजली विभाग के जेई बिफरे, बोले- धरने पर बैठेंगे
    Next Article
    अयोध्या में शिक्षकों का प्रदर्शन, DIOS पर रिश्वत के आरोप:पुरानी पेंशन बहाली समेत 6 मांगों को लेकर धरना, चेतावनी-मांगें न मानीं तो तेज होगा आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment