Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ‘श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला:200 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मुफ्त जांच-उपचार सेवाएं

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में श्री गोरखनाथ पीठ न्यास और नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में अवध इंटरनेशनल स्कूल परिसर में ‘श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला’ का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं स्वास्थ्य मेले में लगभग 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नि:शुल्क परामर्श, जांच और दवाएं उपलब्ध कराईं। विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों, संजय गांधी पीजीआई, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने भागीदारी निभाई। मौके पर जांच और मुफ्त दवाएं शिविर में ब्लड टेस्ट, नेत्र परीक्षण, ईसीजी और पेशाब जांच जैसी आवश्यक जांचें मौके पर की गईं। नेत्र रोगियों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। कैंसर स्क्रीनिंग के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत लखनऊ रेफर करने की प्रक्रिया तय की गई। दंत और स्थानीय विशेषज्ञों की भागीदारी दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए सरदार पटेल डेंटल कॉलेज और बाबू बनारसी दास डेंटल कॉलेज की टीमें मौजूद रहीं। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज अयोध्या और शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। आमजन को राहत, निरंतर आयोजन का संकेत आयोजकों के अनुसार, ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने नि:शुल्क जांच-उपचार को राहतकारी बताया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में परिजनों ने किया कृष्ण मोहन का अंतिम संस्कार:दो बच्चों के सिर से उठा बाप का साया, बड़े भाई बोले- आरोपियों के खिलाफ हो कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में जुटेंगे पशु प्रेमी, 7 बैंड्स के परफॉर्मेंस देंगे:पूरे भारत से आएंगे 10 बड़े एनिमल एक्टिविस्ट, मेनका गांधी की बहन भी होंगी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment