Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में परिजनों ने किया कृष्ण मोहन का अंतिम संस्कार:दो बच्चों के सिर से उठा बाप का साया, बड़े भाई बोले- आरोपियों के खिलाफ हो कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में एक टीचर ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले टीचर ने वीडियो बनाकर देवरिया के बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू को नौकरी के लिए 16 लाख रुपए देने का जिक्र किया है। साथ ही संबंधित क्लर्क और अधिकारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक टीचर की पहचान कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी कृष्णमोहन सिंह के रूप में हुई है। वह थाना क्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज स्थित अपने बड़े भाई के मकान में परिवार के साथ रहते थे। पोस्टमॉर्टम के बाद जब मृतक कृष्ण मोहन का शव शनिवार की रात में कुशीनगर में उनके गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने रविवार की सुबह 9 बजे कृष्ण मोहन का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के बड़े भाई अजय सिंह ने आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने के बाद उनके भाई को प्रताड़ित किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा- मेरे पति को अफसरों ने मार दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि मृतक कृष्ण मोहन के दो बच्चे आस्था (8) और आदित्य हैं। दोनों बच्चे कृष्ण मोहन के साथ गोरखपुर में ही रहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन:कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली
    Next Article
    अयोध्या में ‘श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला:200 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मुफ्त जांच-उपचार सेवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment