Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में टेम्प्रेचर 40°C:तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही,मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जब दोपहर का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात के समय कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। लू चलने के साथ भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित करेंगी। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दिए बचाव के सुझाव स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। तेज होती गर्मी के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जारी हैं, वहीं लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा बवाल के बाद अमरोहा में पुलिस अलर्ट:वेतन वृद्धि की मांग पर श्रमिकों के संभावित प्रदर्शन की आशंका
    Next Article
    बर्रा में लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार:24 घंटे पहले हाईवे पर तमंचा दिखाकर मोबाइल-बाइक लूटा था, एक बदमाश फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment