Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीन; अब पैंथर संभालेगा घर की कमान:सारे घरेलू काम करने को तैयार है ह्यूमनॉइड रोबोट, डिलीवरी शुरू

    4 days ago

    1

    0

    अगर आप हाउस हेल्प या मेड की समस्या से परेशान हैं तो चिंता न करें। ह्यूमनॉइड रोबोट आपकी मदद के लिए बाजार में आ रहे हैं। चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिक्स एआई ने पैंथर नाम का एक मानवाकार (ह्यूमनॉइड) रोबोट लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर घरेलू कामों में मदद के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह घरों में उपयोग के लिए तैयार है। इसकी ग्लोबल डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 1 लाख डॉलर (करीब 90 लाख रुपए) बताई जा रही है। नाश्ता बनाएगा, किचन की सफाई भी करेगा पैंथर - पैंथर सुबह जगा सकता है, खाना बना सकता है, रसोई की सफाई कर सकता है, बिस्तर जमा सकता है, टॉयलेट भी क्लीन कर सकता है। - इसे घरेलू कामों के साथ कई उपयोगों के लिए डिजाइन किया गया है। - करीब 80 किलोग्राम वजन और 5 फीट 3 इंच ऊंचाई वाला पैंथर एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक काम कर सकता है। - पैंथर की ऊंचाई 31 इंच तक और बढ़ सकती है। यह ऊंची अलमारियों तक आसानी से पहुंच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गूगल ने भारत में 17 लाख एडवरटाइजर अकाउंट सस्पेंड किए:जेमिनी AI की मदद से 2025 में 48 करोड़ से ज्यादा भ्रामक विज्ञापन भी हटाए
    Next Article
    एक्सपर्ट की चेतावनी: टेक्नोलॉजी बदल रही आतंक-अपराध के तरीके:दूर बैठे घर के डिवाइस हैक, कार के ब्रेक फेल कर सकते हैं अपराधी

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment