Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत:लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे दोनों, चालक वाहन छोड़कर फरार

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में ट्रैक्टर-ट्रॉला और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (30) और गोविंद कुमार (28) के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर हुआ। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कुमार और गोविंद कुमार मंगलवार रात बाइक से लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान मखवापुर के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकरा गई। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक की तलाश में जुटी पुलिस टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार को रास्ता देने में बाइक अनियंत्रित, दो युवक गिरे:हमीरपुर में हादसा, युवक का पैर फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    मुठभेड़ में कैंटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस, नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment