Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में तेंदुआ दिखने के बाद से दशहत:घरों से निकलने से डर रहे लोग, वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा, सीसीटीवी से निगरानी

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या कैंट इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रिहायशी इलाके में तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में डर है। वीडियो में तेंदुआ दीवार की बाउंड्री पर बैठा नजर आ रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मीरन घाट पुलिस चौकी के सामने जंगल के पास बड़ा पिंजड़ा लगाया है। निगरानी के लिए कैमरा भी लगाया गया है। पिंजड़े में नहीं आया, बछड़े का शिकार किया बताया जा रहा है कि पिंजड़े में बांधे गए जानवर के पास तेंदुआ नहीं गया। उसने कुछ दूरी पर एक बछड़े का शिकार कर लिया। इससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व पार्षद मोहम्मद अपील के मुताबिक, तेंदुआ ईटीआर रेंज की बाउंड्री के पास देखा गया। इसके सामने मीरन घाट पुलिस चौकी और पुलिस कॉलोनी है। कॉलोनी में 20 से ज्यादा परिवार रहते हैं। पुलिसकर्मियों ने भी रात में तेंदुए का वीडियो बनाया है। सैन्य स्कूल के पास भी दिखा था स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले सैन्य स्कूल के पास सेना के जवानों ने भी तेंदुए को देखा था। इसके बाद वन विभाग और सैन्य पुलिस को अलर्ट किया गया। इलाके में सेना की फायरिंग रेंज भी है। वहीं ईटीआर रेंज के जंगल में आसपास की महिलाएं लकड़ी लेने जाती हैं और कैंट में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में लोगों को किसी घटना की चिंता है। वन विभाग ने शुरू की निगरानी रेंजर रत्नेंद्र ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा और कैमरा लगाया गया है। टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांडु नदी उफनाई, 24 गांव में बाढ़ जैसे हालात:कानपुर देहात में तीन दिन की बारिश से हजारों बीघा फसल डूबी, किसान मायूस
    Next Article
    अयोध्या में ट्रेन से कटने से युवक की मौत:बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय चपेट में आया, अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment