Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump ने शी चिनफिंग को US Weapons बेचने की पेशकश के दावे का किया खंडन

    2 hours from now

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से पूछा था कि क्या वह अमेरिका से हथियार खरीदना चाहेंगे। उनका यह बयान चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू के दावे से अलग है। दरअसल पर्ड्यू ने रविवार को ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में कहा था कि ट्रंप ने एक बार शी से पूछा था कि क्या वह अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेंगे।हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बातचीत कब हुई थी। यह एक अप्रत्याशित पेशकश है, जिस पर अमल होने की स्थिति में चीन और ताइवान को लेकर अमेरिका की कई पीढ़ियों से चली आ रही नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। इससे अमेरिकी प्रौद्योगिकी संभावित दुश्मन के हाथों में पहुंचने का खतरा भी पैदा हो सकता है।ट्रंप ने सोमवार को इस बारे में पूछे जाने पर अनभिज्ञता जताई और संकेत दिया कि राजदूत चीन के बजाय ताइवान की बात कर रहे होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चीन को हथियार बेचने की पेशकश करना ‘‘शायद अच्छा विचार’’ हो सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पर्ड्यू की टिप्पणी से दूरी बनाते हुए कहा कि अमेरिकी कानून चीन को हथियार बेचने की अनुमति नहीं देता और ऐसी कोई पेशकश या योजना नहीं है।वहीं, इस बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘चीन को (हथियारों की बिक्री)? आपका मतलब ताइवान से है?’’ ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसी बात पहले नहीं सुनी और उन्हें राजदूत से पूछना होगा। बाद में उन्होंने कहा कि चीन शायद अमेरिकी उपकरण खरीदना चाहेगा, क्योंकि वे बेहतर हैं, लेकिन दोनों नेताओं ने इस पर चर्चा नहीं की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर का इनाम रखा
    Next Article
    Myanmar सेना का Rakhine में बड़ा हमला, बाजार पर बमबारी से 49 की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment